🔥 TRENDING Gallinews publishes article on Udaipur... Apache Helicopter Shoots Down UAV in J... Crane Collides with Ten Vehicles in Pa... रतलाम में आयुर्वेद गुरु प्रकाश टाटा से... मंगलवार को कलेक्टर की जन-सुनवाई में आम... दरभंगा जिला मुख्यालय पर 7और 8अक्टूबर क...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान
Travel

मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Oct 2026, 08:20 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचेगी हवाई सुविधा, स्थायी हेलीपैड से मजबूत होगा एयर नेटवर्क

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को नई गति मिल रही है। नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत प्रदेश में एयरपोर्ट, एयरस्ट्रिप और हेलीपैड के नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। योजना के तहत प्रदेश में हर 150 किलोमीटर पर एयरपोर्ट, 75 किलोमीटर पर एयरस्ट्रिप और 45 किलोमीटर पर हेलीपैड विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई सुविधाओं के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में एयरपोर्ट की संख्या 8 से बढ़कर जल्द ही 10 होने जा रही है। वहीं इंदौर से दुबई और अबूधाबी के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क का विस्तार हो रहा है। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए दताना-मताना एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थायी हेलीपैड विकसित करने की योजना से मध्यप्रदेश का हवाई नेटवर्क और व्यापक होगा। इससे प्रदेश में पर्यटन, निवेश, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
📲Get App