राजनीति
मध्यप्रदेश की धरती पर पहली बार होगा राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह, 15 जनवरी 2027 को भोपाल बनेगा ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी
भोपाल में राष्ट्रीय सेना दिवस का आयोजन बनेगा प्रदेश के लिए गौरव का क्षण, युवाओं में राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना को मिलेगी नई प्रेरणा।
भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का गौरव इस वर्ष एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ खास होने जा रहा है। 15 जनवरी 2027 को राजधानी भोपाल की धरती पहली बार राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह की मेजबानी करेगी। यह अवसर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, अनुशासन और अदम्य साहस को नमन करने के साथ देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक बनेगा। राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह का भोपाल में आयोजन मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सेना की वीरता, त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को याद किया जाएगा। साथ ही देश की सुरक्षा में सेना के योगदान और राष्ट्र के प्रति उसके समर्पण को सम्मानित करने का अवसर मिलेगा।
भोपाल में पहली बार आयोजित होने जा रहा यह समारोह प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई उपलब्धि से जोड़ने के साथ ही युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और सैन्य परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।