🔥 ट्रेंडिंग हाथरस गेट के यादव ग्राउंड में 11,000 व... ਡਾ. ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਰੂਪਨਗਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰ... डबरा में जाम में फंसे युवक की अस्पताल... बिहार में एमएलसी चुनाव से पहले एनडीए म... बिहार बनाम उत्तर प्रदेश: जगरनजोश द्वार... बिहार के गाँव से बर्कले: वसिष्ठ नारायण...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी निर्विरोध गठित, अभिषेक तिवारी को आय‑व्यय निरीक्षक नियुक्त

✍️ रिपोर्टर: Sandeep Kumar 🗓 06 अक्टू. 2026, 05:06 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध किया और अभिषेक तिवारी को आय‑व्यय निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया।

सलेमपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन रविवार को रुद्रपुर रोड स्थित एक उत्सव स्थल पर आयोजित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राजन कुमार पांडेय को पुनः जिलाध्यक्ष, अवनीश श्रीवास्तव को जिलामंत्री, मंजीत बहादुर सिंह को कोषाध्यक्ष तथा जमुआ नंबर-2 निवासी एवं जनता इंटर कॉलेज चकरवा के लिपिक अभिषेक तिवारी को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया।
कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
अभिषेक तिवारी के आय-व्यय निरीक्षक चुने जाने की खबर मिलते ही जमुआ नंबर-2 गांव और जनता इंटर कॉलेज चकरवा में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उनके चयन को गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए बधाई दी।
नई जिला कार्यकारिणी में विजय कुमार और विष्णुपति तिवारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। जगन्नाथ यादव, कृष्ण मोहन, सच्चिदानंद राणा, आनंद यादव और संतोष कुमार सिंह को जिला उपमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विनोद पांडेय, गब्बर सिंह, रितेश बरनवाल, कृष्ण कुमार प्रजापति, नीरज पांडेय और संजय पासवान को जिला संयुक्त मंत्री बनाया गया। शैलेश पटेल, संत कुमार गुप्ता, आदर्श त्रिपाठी और केशवर प्रताप यादव को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
अभिषेक तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश मिश्र, प्रधानाचार्य अनुज मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, पवन कुमार, अजीत कुमार, कन्हैया लाल पांडेय सहित विद्यालय के कर्मचारियों और जमुआ नंबर-2 गांव के शशिभूषण तिवारी, धनंजय जायसवाल, विवेक जायसवाल समेत अन्य ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने कहा कि अभिषेक तिवारी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना गांव के लिए गौरव की बात है। उनके चयन से युवाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में भी उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभिषेक तिवारी संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।
📲Get App