🔥 TRENDING Over 30 Hospitalised After Consuming G... Akhilesh Yadav raises Ram Temple theft... जि.प. शाळा सैताणेच्या विद्यार्थ्यांनी... Allahabad High Court labels Uttar Prad... Rajasthan Police Arrest Three Minor Su... Filmibeat Highlights New Film 'Meethe...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 21 Sep 2026, 07:10 PM 👁 88
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 NH-43 पर कोटमा तिराहे के समीप कोयले से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक में भारी मात्रा में कोयला भरा हुआ था। ट्रक पलटते ही सारा कोयला जमीन पर बिखर गया।
इस दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए मजदूरों को बुलाया गया, जो दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से कोयले को हटाकर दूसरे ट्रक में शिफ्ट करने के काम में जुटे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भी स्थिति का जायजा लिया।
📲Get App