🔥 TRENDING India's Jaishankar Warns of Global Ins... Election Commission Reaffirms Unified... Pitru Paksha 2026 Begins on Sep 27, Ke... India's First LNG Dual‑Fuel Train Inau... Justice for Air India bombing victims... Pittsburgh Doctor Murder Suspect Elija...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मध्य प्रदेश बॉर्डर का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Sep 2026, 06:25 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अंतर्राज्यीय सीमा पर सतर्कता और निगरानी बनाए रखने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जालौन। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से कोतवाली माधौगढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्थित अन्तर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीमा सुरक्षा, निगरानी एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सीमा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
📲Get App