अपराध
मधेपुर में ट्रैफिक डीएसपी का औचक निरीक्षण, भेजा थाना पहुंचकर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
मधुबनी ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने सोमवार देर शाम भेजा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी ली तथा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक डीएसपी ने क्षेत्र की सड़कों पर यातायात व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।
वहीं, थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने भारत माला परियोजना के तहत बन रहे एशिया के सबसे लंबे पुल और सड़क निर्माण कार्य की जानकारी डीएसपी को दी। निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र में बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात प्रबंधन की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
डीएसपी सुजीत कुमार ने निर्माण क्षेत्र में एक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क हादसों पर भी प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।
प्रशासन का उद्देश्य साफ है—बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षित सड़कें और हादसों में कमी।
मधेपुर से नीड24 न्यूज के लिए, रिपोर्टर Md Parwez।