🔥 ट्रेंडिंग दीवाली के बाद सोने की कीमतों में तेज ग... स्पेन के पुलिस ने 101 किमी के हैंडकफ्ड... न्यूज़ीलैंड ने विश्व कप लक्ष्य पर ध्या... जालंधर जेल में 14 कैदी 12 मोबाइल के सा... रतलाम में करणी सेना ने स्वर्ण न्याय या... దువ్వ-ముద్దాపురం రోడ్డుపై వర్షపు నష్టం...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मधुबनी पुलिस ने जिला में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था कायम रखने कि प्रतिबद्धता जताई

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 12 नव. 2026, 04:29 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अक्टूबर में 930 अपराधी गिरफ्तार, 1.5 करोड़ रुपये का गांजा बरामद

133 प्रतिशत कांडों का निष्पादन, 13 देशी कट्टा-पिस्टल और 124 कारतूस जब्त

मधुबनी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


मधुबनी। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशन में अक्टूबर माह के दौरान पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान विभिन्न आपराधिक कांडों का उद्भेदन करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस की लगातार कार्रवाई से कई संभावित आपराधिक घटनाओं को टालने में भी सफलता मिली है।

पुलिस द्वारा जारी अक्टूबर माह के कार्रवाई संबंधी आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 989 नए कांड दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने 1,313 कांडों का निष्पादन किया। इस प्रकार कांड निष्पादन का प्रतिशत 133 रहा, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। बेहतर कार्य करने वाले 37 अनुसंधानकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।

930 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

अक्टूबर माह में पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 930 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। इनमें हत्या के मामले में 9 आरोपितों की गिरफ्तारी भी शामिल है।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पुलिस ने 13 देशी कट्टा एवं पिस्टल तथा 124 कारतूस बरामद किए। इस मामले में 10 प्राथमिकी दर्ज की गई और 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए NDPS एक्ट के तहत भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 283 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त 850 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की गई।

नशा तस्करी के मामलों में कुल 37 प्राथमिकी दर्ज की गईं तथा 50 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अपराध नियंत्रण को लेकर जारी रहेगा अभियान

अक्टूबर माह के आंकड़े बताते हैं कि मधुबनी पुलिस अपराध नियंत्रण, अवैध हथियारों की बरामदगी और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।
📲Get App