🔥 TRENDING फारबिसगंज में नई सड़कों पर धूल से जनता... त्रिवेणीगंज गुड़िया में कोशी स्नातक वि... ख्वाजा शाहिद (जेडीयू) ने कब्रिस्तान मे... आज इस तरह से बिहार हुआ दुर्गा मंदिर में लाइव प्रसारण, निरज सि... કરજણમાં સાયલેન્સર ચોરીનો ભેદ ઉકેલાયો,...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मंदिर में दर्शन के दौरान महिला की चेन चोरी, दो महिलाएं पकड़ी गईं।

✍️ Reporter: ashif 🗓 13 Oct 2026, 10:40 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उल्टा गढ़ा मंदिर में मंगलवार सुबह दर्शन के दौरान महिला के गले से चेन चोरी कर ली गई। पीड़ित के परिजनों ने मौके पर एक महिला और किशोरी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावा गांव निवासी रिंकी गौतम और उसके साथ मौजूद 16 वर्षीय किशोरी पर चेन चोरी करने का आरोप है।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के फरहदिया राजापुर गांव निवासी बृजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह पत्नी मानसी, आशा पांडेय और चचेरे भाई वीरेंद्र मिश्रा के साथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसी दौरान भीड़ में उनकी पत्नी के गले से चेन खींच ली गई। शक होने पर उन्होंने परिजनों की मदद से महिला और किशोरी को पकड़ लिया।
बृजेश के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने चेन चोरी कर अपनी ननद निर्मला को देने की बात कही। निर्मला की मेले में तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

नीड 24 न्यूज इस खबर की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता है।यह खबर उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।
📲Get App