🔥 ट्रेंडिंग भाजपा का नशा मुक्त यात्रा फाज़िल्का, प... पंजाब पुलिस ने अमृतसर में 8 हेरोइन तस्... जालंधर कोर्ट की छत से कूदे दो संदिग्ध,... வேலூர் மாவட்ட ஆட்சியர் பி.எஸ். லீதலா அ... શ્રીસામુદ્રી માતાજી માંગરોળ પાટોત્સવ 1... मुख्यमंत्री बघेल और विजय शर्मा का पीएम...
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मथुरा में 12 करोड़ रुपये की ज्वैलरी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 7.120 किलो सोना और 11 लाख नकद बरामद

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 सित. 2026, 10:28 PM 👁 12
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मथुरा के कोसीकलां में जुगल किशोर ज्वैलर्स से हुई करीब 12 करोड़ रुपये की सोने की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और चोरी का सोना व नकद बरामद किया गया।

मथुरा में कोसीकलां क्षेत्र स्थित जुगल किशोर ज्वैलर्स से हुई करीब 12 करोड़ रुपये की सोने की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी समेत दो युवकों और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 7 किलो 120 ग्राम सोना और करीब 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, जुगल किशोर ज्वैलर्स में 13 सितंबर की शाम 7:30 बजे से 14 सितंबर की सुबह 10 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली थी। इसके बाद एसटीएफ, एसओजी और कोसीकलां पुलिस की अलग-अलग टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया।

पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार 15 सितंबर को दोपहर 12:59 बजे गोपालबाग क्षेत्र से मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी, निवासी रामनगर कोसीकलां, को उसके भाई मोहन सोनी और दो महिला आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से चोरी के सोने के आभूषण और नकदी बरामद हुई है।

बरामद सामान में 7 किलो 120 ग्राम सोना, करीब 11 लाख रुपये नकद, डीवीआर, लॉकर की चाबी, वारदात के समय पहने गए कपड़े, झोला, गैस कटर और वायर कटर समेत अन्य सामान शामिल है। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान घटना में आरोपियों की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं।

मामले में थाना कोसीकलां में मुकदमा संख्या 619/2026 के तहत धारा 331(4) और 305 बीएनएस में दर्ज है। कार्रवाई में थाना शेरगढ़ प्रभारी अजय किशोर और जैत थानाध्यक्ष सोनू बेसला की टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
📲Get App