🔥 TRENDING Police seize 200 bags of urea in raid... बलीराजगढ़ में महिलाओं का आक्रोश, डीएम... മലപ്പുറത്ത് മഴ തുടരുന്നു. शिरूर तालुक्यातील प्रलंबित प्रश्नांसाठ... പോലീസിൻ്റെ വിദ്യാർത്ഥി വേട്ട അവസാനിപ്പ... ਸ ਸਰਵਨ ਸਿੰਘ ਧੁੰਨ ਨੇ 2027 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿ...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण, नमूने लिए - तेंदुकेड़ा

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 03 Nov 2026, 02:44 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली के अवसर पर तेंदुकेड़ा के वार्ड 7 में स्थित संजू स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण किया और नमूने लिए।

दीपावली के अवसर पर, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया।

सोमवार को तेंदुकेड़ा के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित प्रसिद्ध संजू स्वीट्स पर एसडीएम सुश्री शानु चौधरी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण एवं भंडारण की स्थिति तथा दुकान में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर भी उपस्थित रहीं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने और आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App