🔥 ट्रेंडिंग जालौन पुलिस का बड़ा अभियान: 23 वारंटी... केंद्रीय सरकार ने हिंसक अरुणाचल प्रदेश... केरल दादी ने रेत में कर्सिव लेखन सिखाक... 4 ਨਵੰਬਰ ਪੰਜਾਬ ਆਉਣਗੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ! ਸੰਗਰ... जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी... भोपाल: व्हाट्सएप स्टेटस पर 17 वर्षीय ल...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, डेढ़ कुंतल मिठाई नष्ट कराई गई

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 25 अक्टू. 2026, 06:28 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
#मिल्क केक, पेड़ा, बर्फी और छेना में मिली फफूंदी, दीपावली पर मिठाई खरीदते समय बरतें सावधानी

#इन्हौना के पूरे जहान में छापेमारी से दुकानदारों में मची खलबली

#इन्हौना (अमेठी)। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा को लेकर की गई छापेमारी से मिठाई दुकानदारों में खलबली मच गई। इन्हौना क्षेत्र के पूरे जहान में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी के दौरान मिल्क केक, पेड़ा, बर्फी और छेना समेत कई मिठाइयों में फफूंदी लगी मिली। कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ कुंतल मिठाई नष्ट कराई गई।

#त्योहारी सीजन में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच इस कार्रवाई ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिठाइयों में फफूंदी मिलने से यह आशंका बढ़ गई है कि लापरवाही बरतने पर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

#छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के मिठाई कारोबारियों में हलचल मच गई। दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

#दीपावली पर मिठाई खरीदते समय बरतें सावधानी

#मिठाइयों में फफूंदी और खराब गुणवत्ता की आशंका को देखते हुए उपभोक्ताओं को मिठाई खरीदते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मिठाई की ताजगी, उसकी गुणवत्ता और साफ-सफाई पर ध्यान दें। रंग, गंध या बनावट में असामान्यता दिखने पर ऐसी मिठाई खरीदने से बचें। खुले में रखी मिठाइयों की जगह स्वच्छ परिस्थितियों में रखी गई मिठाइयों को प्राथमिकता दें।
📲Get App