🔥 ट्रेंडिंग पीएमएफएमई योजना से संप्रेत कुशवाहा बने... ਕਪੂਰਥਲਾ: ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ... મુખ્યમંત્રી અને DyCM અમદાવાદમાં ગરબા મ... मेरठ: दोहरा हत्याकांड, मुस्कान और साहि... बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण और सुरक्... मुरबाड तालुक्यात कृषी अधिकाऱ्यांकडून क...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मोटिवेशनल स्पीकर मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर व्यक्त की संवेदना

✍️ रिपोर्टर: Rohit Kumar Yadav 🗓 14 अक्टू. 2026, 08:12 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मंच संचालक मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनके दुख में अपनी सहभागिता जताई और उनका हौसला बढ़ाया।

मोटिवेशनल स्पीकर और प्रसिद्ध मंच संचालक मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके दुख की घड़ी में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन को व्यक्तिगत रूप से पहचान लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद दिलाते हुए कहा कि पिछले बार हजारीबाग में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने ही मंच संचालक और प्रतिनिधि के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं।

मुख्यमंत्री ने अत्यंत आत्मीयता दिखाते हुए उनके कंधे और कमर पर हाथ रखकर एक मित्र की तरह उनसे बातचीत की। इस स्नेहपूर्ण व्यवहार पर मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री जैसे उच्च पद पर रहते हुए भी उन्हें व्यक्तिगत रूप से याद रखने के लिए वे बहुत आभारी हैं।
📲Get App