अपराध
मोटरसाइकिल फाइनेंस की किस्त न चुका पाने पर युवक ने रचा अपहरण का नाटक, पुलिस ने किया खुलासा
शिवपुरी के पोहरी से एक युवक को पुलिस ने बरामद किया है, जिसने मोटरसाइकिल फाइनेंस की किस्तें न भर पाने के कारण खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने रिकॉर्ड खंगालने के बाद इस साजिश का पर्दाफाश किया है।
शिवपुरी जिले के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल फाइनेंस की किस्तें न चुका पाने की मजबूरी के चलते खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। युवक पर किस्तें न भरने के कारण केस भी दर्ज हो चुका था। इस मामले में पुलिस ने जब रिकॉर्ड खंगाला तो सच्चाई सामने आई।
पुलिस के अनुसार, युवक ने अपने ही मोबाइल फोन से अपने परिवार को फिरौती के लिए मैसेज भेजे थे। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। गिजौर्रा थाना प्रभारी उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को शिवपुरी के पोहरी से सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह मोटरसाइकिल फाइनेंस की किस्तें चुकाने में असमर्थ था, जिसके चलते उस पर केस दर्ज हो गया था। इसी दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवक को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।