🔥 TRENDING Baba Bageshwar's Prediction Sparks Con... US‑deported youth placed on 10‑day pol... Indian Cricketer Yuzvendra Chahal Join... Streetlights to Illuminate Three Block... Youth Arrested in Mohali with Illegal... Mechanics Take Over Road in Mohali, Bu...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मीटर सील न करना, साक्ष्य छिपाना एवं ₹1.50 लाख की रिश्वतखोरी

✍️ Reporter: Mohammed Saleem Ansari 🗓 22 Nov 2026, 02:23 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मीटर सील न करना, साक्ष्य छिपाना एवं ₹1.50 लाख की रिश्वतखोरी

हरिद्वार रुड़की मंगलौर मोहल्ला बंदर टोल बिजली विभाग अधिकारियों की उपस्थिति एवं विजिलेंस के नाम पर फर्जीवाड़ा:
विभागीय आख्या में श्री अनुभव सैनी (उपखण्ड अधिकारी, मंगलौर) की उपस्थिति दर्शाई गई है, जो कि सरासर झूठ है। घटनास्थल (स्टेट बैंक वाली गली) के CCTV/वीडियो फुटेज में स्पष्ट है कि वह मौके पर मौजूद ही नहीं थे। वहां केवल श्री अंजीव राणा (एसडीओ, पुहाना) एवं श्री अरुण कुमार (सहायक अभियन्ता, भगवानपुर) की टीम मौजूद थी। टीम के सदस्यों ने स्वयं को "विजिलेंस टीम" बताकर लोगों में भय का माहौल बनाया, जबकि नियमानुसार विजिलेंस की छापेमारी के समय न तो कोई पुलिस बल साथ था और न ही कोई महिला कांस्टेबल मौजूद थी। इसके विपरीत, टीम के सदस्यों ने घर की महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग व बदतमीजी की।
2. मीटर सील न करना, साक्ष्य छिपाना एवं ₹1.50 लाख की रिश्वतखोरी:
चेकिंग रिपोर्ट संख्या 4684 (दिनांक 29.09.2026) के माध्यम से प्रार्थी को फर्जी बिजली चोरी के मुकदमे और नोटिस का भय दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और मामला रफा-दफा करने के नाम पर ₹1,50,000/- (डेढ़ लाख रुपये) की अवैध रिश्वत वसूली गई। यदि मीटर में वास्तव में कोई गड़बड़ी थी, तो नियमों के तहत उसे मौके पर ही सील क्यों नहीं किया गया? वर्तमान में उस मीटर का कोई अता-पता नहीं है; एसडीओ की मिलीभगत से मीटर को गायब कर दिया गया है ताकि निर्दोष होने के सबूत मिटाए जा सकें। यह विजिलेंस के नाम पर अवैध वसूली का एक सुनियोजित गिरोह है, जिसके शिकार अन्य 23 लोग भी अगले दिन बिजली घर पर लाइन लगाकर समझौता (सौदेबाजी) करते देखे गए।
3. 'कानून-व्यवस्था (Law & Order)' बिगड़ने एवं मीटर छूटने का झूठा बहाना:
विभाग का यह दावा कि मोहल्ला बन्दरटोल (निकट बस स्टैंड) में भीड़ एकत्रित होने, अभद्र टिप्पणी करने या कानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण टीम को मीटर और केबिल मौके पर छोड़कर आनन-फानन में लौटना पड़ा, पूर्णतः निराधार है। घटनास्थल पर न तो कोई भीड़ थी और न ही कोई विवाद हुआ था। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि मौके के वीडियो में टीम के सदस्य मीटर व केबिल अपने साथ ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। अधिकारी अपनी ₹1.50 लाख की रिश्वत को पचाने और मीटर गायब करने की करतूत को छिपाने के लिए मीटर मौके पर छूटने की झूठी कहानी गढ़ रहे हैं।
4. उपखण्ड कार्यालय में अभद्रता एवं गुंडागर्दी:
यह आरोप भी झूठा है कि प्रार्थी ने कार्यालय में आकर कर्मचारी श्री सागर सैनी से अभद्रता की या धमकी दी। वास्तविकता यह है कि जब प्रार्थी अपनी बेटी के साथ उपखण्ड कार्यालय गया, तो एसडीओ के इशारे पर पूरे स्टाफ ने प्रार्थी के साथ अभद्र व्यवहार व गुंडागर्दी की। शोर-शराबा सुनकर बाहर से आम जनता भी बिजली घर पहुंच गई थी। वहां मौजूद श्री सागर सैनी के माध्यम से ही ₹1.50 लाख की रिश्वत का लेन-देन हुआ था, और जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो उल्टा प्रार्थी पर ही झूठे आरोप मढ़ दिए गए।1. विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत भ्रामक आख्या को निरस्त किया जाए।
2. घटनास्थल (स्टेट बैंक वाली गली व बन्दरटोल) तथा उपखण्ड कार्यालय मंगलौर के CCTV फुटेज और प्रार्थी के पास उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए।
3. गायब किए गए मीटर को बरामद कर उसकी फॉरेंसिक/लैब जांच कराई जाए तथा रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग के दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
📲Get App