🔥 TRENDING J&K CM Omar Abdullah Says He Is in Con... Dr. Twinkle Suri Appointed Director of... Home Minister Amit Shah praises Goa Po... Goa Minister Shinde Says NDA Alliance... Amit Shah urges Goa Police to become I... Rahul Gandhi to Lead INDIA Bloc in 202...
07 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मीटर रीडरों ने आउटसोर्स व्यवस्था में समायोजन की मांग

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 07 Sep 2026, 06:32 PM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर में सैकड़ों मीटर रीडरों ने डीएम को सौंपा मांग पत्र

सीतापुर। जिले में कार्यरत सैकड़ों मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। मीटर रीडरों ने आउटसोर्स व्यवस्था में समायोजन किए जाने की मांग उठाई है।
मीटर रीडरों का कहना है कि वे लंबे समय से विद्युत विभाग के लिए मीटर रीडिंग सहित अन्य कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान आउटसोर्स व्यवस्था में उन्हें समायोजित कर रोजगार की सुरक्षा प्रदान की जाए।
मीटर रीडरों ने जिलाधिकारी से उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। मांग पत्र सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में मीटर रीडर मौजूद रहे।
मीटर रीडरों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे भी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे।
📲Get App