🔥 ट्रेंडिंग વડોદરા જિલ્લામાં શિનોર ગામમાં સરદાર વલ... ससुर-बहू ने आधी रात को स्कूटी पर सवारी... डिप्टी सीएम चाउन मेन ने एपीसीवाईजीटीएस... સરકારના મંત્રી કુંવરજી બાવળિયાના નિવેદ... ग्राम दरबारा में तालाब के दूषित पानी स... अरुणाचल में पुलिस ने 20 दोपहिया वाहन ब...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन का चला सर्च ऑपरेशन

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 31 अक्टू. 2026, 07:43 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन का 200जवानों के साथ चला सर्च ऑपरेशन। इस सर्च ऑपरेशन में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रातप्रशासन का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 200 जवानों के साथ दो घंटे तक चली छापेमारी


मोतिहारी में अपराध नियंत्रण और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी कड़ी में देर रात मोतिहारी केंद्रीय कारा में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में अचानक सघन छापेमारी की गई। छापेमारी में सदर एसडीओ अरुण कुमार समेत करीब 200 पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों और परिसर में करीब दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों के बीच हलचल मच गई। हालांकि, लगभग दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम को कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। छापेमारी के बाद प्रशासन ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस कार्रवाई को जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई जांच के तौर पर देखा जा रहा है।
📲Get App