🔥 TRENDING ഗണേശോത്സവം અમરેલી પોલીસે અરજદાર હસમુખભાઇ ગોવિંદભા... Blackpool Landmark Stars in New Film N... India Commences Printing of Second-Ter... CPM Threatens to Withdraw Support from... Tiger Rescued from Gudalur Forest Relo...
20 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मोतिहारी में स्कूटी से शराब कि खेप बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Sep 2026, 02:30 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के पास स्थित मीना बाजार के पास स्कूटी से शराब किखेप बरामद पुलिस को देखते ही तस्कर स्कूटी छोड़ कर हुआ फरार

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मोतिहारी में स्कूटी से शराब की खेप बरामद, तस्कर फरारमोतिहारी में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला जारी है। छतौनी थाना क्षेत्र के मीना बाजार के समीप पुलिस ने एक स्कूटी से शराब की खेप बरामद की है। मुफस्सिल सदर ALTF प्रभारी धर्मवीर कुमार चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर शराब की डिलीवरी के लिए पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर ALTF की टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार तस्कर भीड़ का फायदा उठाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन तस्कर स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान स्कूटी से 57 पीस 8 PM फ्रूटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान के साथ वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जब्त शराब और स्कूटी को आगे की कार्रवाई के लिए छतौनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
📲Get App