🔥 TRENDING Rajinikanth's Only Autograph Came from... एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी... India's Women's Kabaddi Team Wins Gold... एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम सेमीफ... पिछले तीन-चार वर्षो से प्रशासन के संज्... રાજકોટ શહેરમાં પોલીસ દ્વારા સ્પાની આડમ...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

मोतिहारी में आयोजित होने वाला सूर्य एयर किरण शो स्थगित

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Sep 2026, 02:48 PM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी में आयोजितबहुप्रतीक्षित एयर शो भारी बारिश के कारण हुआ स्थगित

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भारी बारिश के कारण मोतिहारी का सूर्य किरणएयर शो मोतिहारी में होने वाला बहुप्रतीक्षित सूर्य किरण एयर शो खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है। एयर शो में शामिल विमानों को कुशीनगर से टेकऑफ करना था, लेकिन वहां भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के चलते विमानों की उड़ान संभव नहीं हो सकी। इसी वजह से मोतिहारी में आयोजित होने वाले एयर शो को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बताया जा रहा है कि कुशीनगर में लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण विमानों के उड़ान भरने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन सकीं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयर शो को टाल दिया गया है। वहीं, एयर शो स्थगित होने की खबर से कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे लोगों में मायूसी देखी गई। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। अब सभी की नजर एयर शो की नई तारीख और प्रशासन की अगली घोषणा पर टिकी है।

बाईट एसडीओ सदर अरुण कुमार


बाईट एयर फोर्स के अधिकारी
📲Get App