🔥 TRENDING रामगढ़ में भाजपा प्रत्याशी प्रेम मेघवा... J&K Government Revises Mela Pat Holida... J&K Government Reassigns Senior Secret... Bihar Board Extends Online Application... Police, Childline and Human Rights Com... Rajasthan Police Chase 200 km, Arrest...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

मोतिहारी जिलाधिकारी ने पकड़ीदयाल अनुमंडल का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 16 Sep 2026, 07:45 PM 👁 24
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव नेपकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण पदाधिकारियों और कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मोतिहारी जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव नेपकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा और सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा भी मौजूद थे। निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी सहित कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद पाए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले सभी कर्मचारियों की हाजिरी जांची और उनके बायोमेट्रिक अटेंडेंस की जानकारी ली। उन्होंने हर एक कर्मचारी से उनका परिचय पूछा और उनके कामों के बारे में पूरी जानकारी ली। डीएम ने कार्यालय में जिलाधिकारी कार्यालय से आए पत्रों की जानकारी ली और उनके रखरखाव की स्थिति देखी। साथ ही उन पत्रों पर की गई कार्रवाई के बारे में भी पूछा। उन्होंने निर्देश दिया कि आने वाले पत्रों का रजिस्टर और काम बांटने से संबंधित लॉग बुक सही ढंग से रखी जाए। इसकी नियमित समीक्षा की जाए, ताकि कोई भी पत्र पेंडिंग न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के लक्ष्य सबका सम्मान-जीवन आसान" को ध्यान में रखते हुए आम लोगों से मिली शिकायतों का जल्दी समाधान किया जाए। सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने कामों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करें। सभी तरह के रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से रखना पक्का करें। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भूमि विवाद, कोर्ट के दस्तावेज, नीलाम पत्र वाद के दस्तावेज और अलग-अलग रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों के हित को प्राथमिकता देते हुए काम करने का निर्देश दिया। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय में आए शिकायतकर्ताओं से भी जिलाधिकारी ने मुलाकात की। उनसे कार्यालय आने का कारण पूछा और उनकी समस्याओं के जल्दी समाधान के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए।


बाईट जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव
📲Get App