🔥 TRENDING वाराणसी में माँ कुष्मांडा का अन्नकूट उ... धान बिक्री के लिए टोकन अब घर से, जिले... दमोह‑पन्ना रोड पर कार पलटने से 1 की मौ... जामशेदपुर में '22 feat Kali Ji' कार्यक... जवाई बांध में शराबियों के बीच मारपीट,... உண்மைய எனில் வழக்கை சிபிசிஐடி மாற்ற வே...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मोतिहारी जिला के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव 30 लाख रुपए मूल्य के गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Nov 2026, 04:41 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के पताही थाना कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के जिहुलीगांव में छापेमारी कार लगभग 14किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मोतिहारी में 30 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


मोतिहारी पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पताही थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 30 लाख रुपये मूल्य का 13 किलो 980 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गांजा की तौल करने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी जब्त की गई है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में जयलाल राउत और ओमप्रकाश कुमार के द्वारा अपने घर से मादक पदार्थ गांजा का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयलाल राउत और ओमप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों के खिलाफ कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
📲Get App