अपराध
मशरख थाना क्षेत्र के सेरूकहा में शिवचर्चा करने वाले पुजारी कि गोली मारकर हत्या
छपरा जिला के मशरख थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में एक शिवचर्चकरने वाले पुजारी कि गोली मारकर हत्या
छपरा से
अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
छपरा के मशरक में शिव चर्चा करने वाले पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव।
सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में शुक्रवार को
शिव चर्चा करने वाले एक पुजारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान स्व. वीरेंद्र मिश्रा के 37 वर्षीय पुत्र रवि प्रकाश के रूप में हुई है। उनके सिर में गोली मारी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों और थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।स्थानीय लोगों के अनुसार, रवि प्रकाश शिव चर्चा करते थे और धरमासती बाजार में आरती भी दिखाते थे। इस घटना की जानकारी तब हुई जब महिलाएं गोबर फेंकने जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे एक मकान निर्माण के लिए रखे ईंटों के ढेर के पास पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद शोर मचने पर ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वरुण राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।