🔥 TRENDING Yami Gautam Urges Public to Stop Using... અમદાવાદ: રથયાત્રાના રૂટ પર ગેરકાયદે બા... Aishwarya Rai Responds to Brad Pitt-An... Mukesh Khanna Announces Comeback with... BotTala’s ‘Sokhi Rongomala’ Returns to... Sanjay Dutt Shares Concerns Over Peace...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मिशन शक्ति के तहत सलेमपुर में जन चौपाल, महिलाओं व ग्रामीणों को किया जागरूक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Oct 2026, 04:24 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला सशक्तिकरण, यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए, जागरूकता के साथ सुरक्षा का दिया संदेश।

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन की अध्यक्षता में थाना कुठौन्द क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर कालपी में मिशन शक्ति अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों को महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। जन चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इसके अलावा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस और ग्रामीणों के बीच संवाद को भी मजबूत किया गया।
📲Get App