🔥 TRENDING અમરેલીમાં ફોટોગ્રાફરને ધમકી: બે વર્ષ પ... બાબરામાં ગેરકાયદેસર ફ્યુઅલ પંપ પરથી ૫૦... Jammu Admin Announces Traffic Diversio... Rahul Gandhi Accuses BJP of Treating G... Rahul to address public meeting in Goa... Ex‑Cognizant HR says Goa move turned d...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

मिशन शक्ति फेज-6: बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 250 लोगों ने लिया हिस्सा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Oct 2026, 10:54 PM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 250 लोगों ने लिया हिस्सा, बच्चों के अधिकारों और सुरक्षित भविष्य के प्रति किया जागरूक।

कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6 के आठवें दिन थाना बिठूर क्षेत्र के रामजानकी इंटर कॉलेज में बाल विवाह की रोकथाम और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा के मार्गदर्शन में और अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक और महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) द्वारा प्रसारित लघु फिल्म ‘बढ़ते बच्चे’ के माध्यम से बाल विवाह के सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से समझाया गया। साथ ही बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और बेहतर भविष्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर बाल विवाह की रोकथाम में परिवार और समाज की सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताया। लोगों को जागरूक किया गया कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकना बेहद जरूरी है। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने प्रतिभाग किया। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य समाज में महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
📲Get App