🔥 TRENDING Accidentally Death Assam BJP Announces Statewide Rallies... Cyber police nab Deoria man Tipu Kushw... रानीगंज अवर निबंधन कार्यालय ने मनाया स... Leopard enters Harda soybean plant, CC... Madhya Pradesh: No‑confidence motion f...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मिशन शक्ति अभियान: अटरिया में निकला जागरूकता पैदल मार्च, महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

✍️ Reporter: Mahendra Aridaman Singh 🗓 12 Oct 2026, 07:25 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अटरिया पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक

अटरिया/सीतापुर। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को थाना अटरिया पुलिस की ओर से कस्बे और प्रमुख स्थानों पर जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। थाना अध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने पोस्टर, बैनर और स्लोगन के माध्यम से महिला सुरक्षा का संदेश दिया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने, एआई तकनीक और डीपफेक के दुरुपयोग, साइबर बुलिंग, सेक्सटॉर्शन, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग तथा ऑनलाइन ग्रूमिंग जैसे अपराधों की जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी तस्वीरें, व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी या अपनी लोकेशन साझा नहीं करनी चाहिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और बिना सत्यापन के किसी पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। किसी के द्वारा ऑनलाइन धमकी या ब्लैकमेल किए जाने पर घबराने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090 और 181, आपातकालीन पुलिस सहायता 112 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने और अपराध की सूचना तत्काल देने के लिए प्रेरित किया।

थाना अटरिया पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित वातावरण बनाने का संदेश दिया।
📲Get App