🔥 TRENDING Breaking news *रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण... ಬಗರ್ ಹುಕುಂ ಸಾಗುವಳಿದಾರರಿಗೆ ಹಕ್ಕುಪತ್ರ ನೀ... बेटी शालिनी ने पूर्व सांसद ब्रजभूषण शर... હિમતનગરમાં સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલની જન્મજ... गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरवशाली लमन...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मिशन LiFE के तहत जैसलमेर में मनाया जा रहा BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह* *ऊर्जा संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिलाई ऊर्जा बचत की शपथ*

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 03 Nov 2026, 10:08 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मिशन LiFE के तहत जैसलमेर में मनाया जा रहा BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह*

*ऊर्जा संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिलाई ऊर्जा बचत की शपथ*

जैसलमेर, 2 नवंबर। भारत द्वारा वर्ष 2026 में BRICS की अध्यक्षता किए जाने के उपलक्ष्य में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) के तहत संपूर्ण जैसलमेर जिले में 1 से 7 नवंबर तक BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह (BRICS Sustainable Lifestyle Week) मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को जिला प्रशासन, जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऊर्जा संरक्षण (Save Energy)' विषय पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्युत उपभोक्ताओं को ऊर्जा संरक्षण तथा विद्युत के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में अनावश्यक विद्युत खपत को कम करने, ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग करने तथा बिजली बचत के व्यवहारिक उपायों को अपनी दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने ऊर्जा संरक्षण को पर्यावरण सुरक्षा एवं सतत विकास की दिशा में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया।

*विद्यालयों एवं राजकीय कार्यालयों में भी आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम*

जागरूकता अभियान के तहत डिस्कॉम एवं ऊर्जा विभाग के अभियंताओं द्वारा शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं राजकीय कार्यालयों में भी ऊर्जा संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऊर्जा बचत का व्यावहारिक संदेश आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यालयों एवं अधीनस्थ परिसरों में निर्धारित समय पर एक घंटे के लिए समस्त विद्युत उपकरण बंद रखे गए। इस पहल के माध्यम से अनावश्यक विद्युत खपत रोकने तथा ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सहायक पर्यावरण अभियंता सत्यवीर बैगड़, मंडल के कार्मिकों तथा जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता भेराराम चौधरी सहित डिस्कॉम के विभिन्न अभियंताओं एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
📲Get App