🔥 TRENDING Ramayana Surpasses Dhurandhar, Ranks 4... Ramayana Surpasses ₹8 Crore in 16 Days ED Seeks Evidence at Two Sites Linked... Minister Seethakka Lays Foundation Sto... Telangana CM Congratulates Educationis... Odisha TV airs 8PM Headlines on 19 Nov...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

मिशन बेंचमार्क से सरकारी स्कूलों में बढ़ रही सुविधाएं, जनसहयोग से रावत पलासिया स्कूल को मिले 60 सेट टेबल-बेंच

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 20 Nov 2026, 07:29 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मिशन बेंचमार्क से सरकारी स्कूलों में बढ़ रही सुविधाएं, जनसहयोग से रावत पलासिया स्कूल को मिले 60 सेट टेबल-बेंच
________________

कलेक्टर श्री प्रसाद की पहल को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, 120 विद्यार्थियों को मिलेगी बैठकर पढ़ाई की सुविधा
________________

खरगोन 19 नवंबर 2026। जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद की पहल पर संचालित मिशन बेंचमार्क अब जनसहभागिता का व्यापक अभियान बनता जा रहा है। इस पहल से प्रेरित होकर जिले के समाजसेवी, नागरिक, संस्थाएं और विभिन्न विभाग आगे आकर विद्यालयों में फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज विकासखंड बड़वाह के माध्यमिक विद्यालय रावत पलासिया में खाद्य विभाग की पहल पर गैस एजेंसियों एवं सेल्समैनों के जनसहयोग से 120 विद्यार्थियों के लिए 60 सेट टेबल-बेंच दान किए गए। इस सहयोग से विद्यार्थियों को अब कक्षाओं में व्यवस्थित रूप से बैठकर अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एच.एस. मुवेल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बड़वाह श्री अमिताभ शुक्ला, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि श्री नाहरसिंग सोलंकी एवं श्री अजय कर्मा, सेल्समैन प्रतिनिधि श्री शिव कुमार सावनेर, श्री शांतिलाल कम्पवात, श्री राधेश्याम चोयल, श्री जीवन एवं श्री भगवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री अनिल तंवर, श्री संजय खंडे, श्री रामेश्वर तंवर, श्री अनिल योगी, श्री रामेश्वर मंडलोई एवं श्री प्रेम सिंह नागर सहित विद्यालय के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

जनसहयोग से शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण

मिशन बेंचमार्क के माध्यम से जिले में शासकीय विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद की इस पहल ने समाज के विभिन्न वर्गों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है। रावत पलासिया विद्यालय में मिला यह सहयोग इस बात का उदाहरण है कि प्रशासन के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जुड़ जाए तो शासकीय विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव लाना संभव है।
📲Get App