🔥 ट्रेंडिंग ‘10 Things I Hate About You’ म्यूज़िकल... निरवाना ने 'Smells Like Teen Spirit' व... आधव अर्जुन ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री... तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने स्पष्ट किय... CBI ने गिरीबाला, समर्थ पर तविशा शर्मा... अगस्त 18 को कई राज्यों में भारी बारिश...
18 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मसौढ़ी में एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 16 अग. 2026, 09:38 PM 👁 19
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मसौढ़ी थाना क्षेत्र के केसोचक के रहने वाले एक युवक का अपहरण कर बदमाशों ने किया जमकर मारपीट पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी हुई है

मसौढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मसौढ़ी से दिल दहला देने वाली खबर: युवक का अपहरण कर मारपीट और सिगरेट से जलाने का आरोप

केसोंचक गांव का मामला | तीन लाख रुपये की मांग और जान से मारने की धमकी का दावा

बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले जाया गया, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सिगरेट से जलाया गया।

पीड़ित राहुल राज के शरीर पर चोट और जलने के कई निशान बताए जा रहे हैं। राहुल का आरोप है कि आरोपितों ने उसके सीने पर “तीन लाख रुपये दो, नहीं तो जान से मार देंगे” जैसी धमकी दी।

बताया जा रहा है कि घटना 15 अगस्त की है। राहुल अपनी बहन के साथ हंसाडीह स्थित एक निजी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। दोनों कपूर चौक के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी वहां पहुंची और आरोप है कि कुछ लोगों ने राहुल को जबरन गाड़ी में खींच लिया।

इसके बाद कथित तौर पर राहुल को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि उसे सिगरेट से जलाया गया और लगातार धमकाया गया।

राहुल के मुताबिक, आरोपितों ने उससे कहा कि उसके पिता ने जमीन बेची है और उस पैसे में से तीन लाख रुपये देने की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़ित के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने पर उसे पटेल नगर के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद उसने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मसौढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने घायल राहुल को इलाज के लिए मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना PMCH रेफर किया गया।

अब बड़ा सवाल है
कथित अपहरण और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल हैं?
तीन लाख रुपये की मांग के पीछे क्या वजह थी?
क्या पुलिस आरोपितों तक पहुंच पाएगी पीड़ित राहुल को कब मिलेगा इंसाफ

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के आरोपों की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
📲Get App