स्थानीय
मिसरोद क्षेत्र के थाना प्रभारी द्वारा 'जय जोहार' अभिवादन के अपमान पर आदिवासी समाज लामबंद, FIR और शासकीय सेवा से बर्खास्तगी की मांग
सेंधवा में आदिवासी समाज ने थाना प्रभारी द्वारा 'जय जोहार' अभिवादन के अपमान के विरोध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। समाज ने थाना प्रभारी के खिलाफ FIR और शासकीय सेवा से बर्खास्तगी की मांग की है।
मध्य प्रदेश के सेंधवा में, भोपाल में अपनी न्याय संगत'मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों द्वारा जब अपनी संस्कृति व अस्मिता के प्रतीक जय जोहार का उद्घोष किया गया तो मिसरोद क्षेत्र के थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार द्वारा अत्यंत आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।जय जोहार' अभिवादन के अपमान से उबल पड़ा है। जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सोलंकी अपनी पूरी टीम के साथ इस मामले को लेकर लामबंद हुए हैं। समाज ने राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश, शासन के नाम एक ज्ञापन सेंधवा सिटी अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा है।
ज्ञापन में मिसरोद क्षेत्र के थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार पर 'जय जोहार' जैसे आदिवासी अभिवादन का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। राहुल सोलंकी ने इस कृत्य को घोर आपत्तिजनक बताते हुए कहा की एससी एसटी एक्ट एवं शासकीय सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है।
समाज की प्रमुख मांगों में थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करना और उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त करना शामिल है। जयस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सोलंकी जी का कहना है कि इस तरह का व्यवहार आदिवासी संस्कृति और अस्मिता का सीधा अपमान है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर उचित कार्यवाही नहीं होती है तो पूरा आदिवासी समाज एवं जयस कार्यकर्ता द्वारा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी जिस संबंध में उपस्थित गण ,राहुल सोलंकी मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग अध्यक्ष बड़वानी , और साथ ही जयस ब्लॉक अध्यक्ष, राहुल सोलंकी, देव जमरे पीयूष अजय नरगावे डावर भीम कनोजे ,विवेक मेहता तेरसिंह कनोजे केदार डावर चीकू सोलंकी दिलीप सोलंकी दिलीप डावर, मायकल सिंगोरिया,मंसाराम खरते दिलीप , दिनेश आदि सामाजिक करता उपस्थित रहे।
सेंधवा से दिनेश की रिपोर्ट