🔥 ट्रेंडिंग मिचेल सैंटेर के डाइविंग कैच ने रोहित श... जम्मू-कश्मीर में निजी विश्वविद्यालयों... दिल्ली कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों... विराट कोहली ने नेशनल स्मिथ को आउट करते... रिवर ग्रुप ने गोवा के साथ 3,000 करोड़... फैक्ट‑चेक: राजनाथ सिंह के भारतीय सेना...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मासूम की तलाश में रात में भी जगे पुलिस क्षेत्र अधिकारी (सीओ) देवकीनंदन वर्दी में दिखी इंसानियत की मिसाल 5 साल की शिवांगी की खोज जारी

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 05 नव. 2026, 05:18 AM 👁 14
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस क्षेत्र अधिकारी शाहाबाद ने रात में जाकर की शिवांगी की खोज

मासूम की तलाश में रात में भी जगे सीओ देवकी नंदन: वर्दी में दिखी इंसानियत की मिसाल, 5 साल की शिवांगी की खोज जारी

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहबाद (रामपुर)।
​जहाँ एक तरफ आधी रात को पूरी दुनिया चैन की नींद सो रही होती है, वहीं दूसरी तरफ शाहबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवकी नंदन की कार्यशैली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि खाकी वर्दी के पीछे एक संवेदनशील और संवेदनशील इंसान का दिल भी धड़कता है। मानवता को सर्वोपरि रखते हुए सीओ देवकी नंदन ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनसेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं है।
​क्या है पूरा मामला?
ग्राम भीतरगांव निवासी विजय की 5 वर्षीय मासूम पुत्री शिवांगी संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गई। जैसे ही परिजनों को बच्ची के गायब होने का अहसास हुआ, घर में कोहराम मच गया। पिता विजय ने तुरंत इस बात की सूचना थाना शाहबाद पुलिस को दी।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन
5 साल की मासूम के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शाहबाद देवकी नंदन ने बिना एक पल का समय गंवाए मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए खुद कमान संभाली और बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट कर जांच शुरू करा दी।
​आधी रात को भी जारी रही खोज
रात के लगभग 12:00 से 1:00 बजे का समय, जब आम जनता अपने-अपने घरों में सुकून की नींद ले रही थी, उस वक्त भी सीओ देवकी नंदन खुद सड़क पर उतरकर भीतरगांव और आसपास के इलाकों में शिवांगी की तलाश में जुटे रहे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हर पहलू की गहनता से जांच की और मातहतों को दिशा-निर्देश दिए।
​मानवता की बनी अनूठी मिसाल
शाहबाद सीओ देवकी नंदन का यह समर्पण और संवेदनशीलता यह दर्शाती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने का काम ही नहीं करती, बल्कि विपत्ति के समय जनता के साथ ढाल बनकर खड़ी रहती है। स्थानीय निवासियों और बच्ची के परिजनों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की जमकर सराहना की है।
​फिलहाल शाहबाद पुलिस शिवांगी को सकुशल बरामद करने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
📲Get App