Local
मुरैना में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन
मुरैना में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी-एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
मुरैना में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी-एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने के.एस. चौराहे से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ धौलपुर रोड होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम पहुँचकर संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों युवा एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई और कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों की प्रशंसा करते हुए युवाओं से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मुरैना विधायक श्री दिनेश गुर्जर, जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, अन्य जनप्रतिनिधि, युवा खिलाड़ी, नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।