🔥 ट्रेंडिंग एटा पुलिस ने चलाया व्यापक साइबर जागरूक... ਡੇਰਾ ਬੱਸੀ ’ਚ ਇੱਕੋ ਸਮੇਂ ਉਡੇ 500 ਡਰੋਨਾਂ... દહીસર ગામે થયેલ ચોરી एटा: नवरात्रि को लेकर अलीगंज में पीस क... छत्तीसगढ़ के कांकेर जंगल में माओवादी ह... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अध्ययन अवकाश मे...
02 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मुरैना: फर्जी अंकसूची से डाक विभाग में नौकरी पाने के आरोप में CBI ने 4 युवक गिरफ्तार किए

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 अक्टू. 2026, 10:32 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुरैना से 4 युवकों को फर्जी 10वीं की अंकसूची के आधार पर ग्रामीण डाक सेवा में नौकरी पाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में कुल 8 आरोपी नामजद हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से 4 युवकों को फर्जी अंकसूची के आधार पर डाक विभाग में नौकरी हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई की जांच में यह बात सामने आई है कि नौकरी के लिए आवेदन करते समय जमा की गई कुछ 10वीं की अंकसूचियां संबंधित बोर्ड द्वारा जारी नहीं की गई थीं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनके फर्जी होने की पुष्टि हुई।

जबलपुर की सीबीआई टीम ने इस मामले में मानवेंद्र सिंह सिकरवार, रमाकांत शर्मा, सौरभ शर्मा और प्रदीप खरे को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी अंकसूची का इस्तेमाल कर ग्रामीण डाक सेवा में नौकरी प्राप्त की।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में कुल 8 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सीबीआई अब इस फर्जी अंकसूची तैयार करने वाले नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही है।
📲Get App