🔥 TRENDING DCM Pravati Parida Launches Khandagiri... Wild Elephant Walks Along Main Road in... અમરેલી: બીમાર સિંહને બચાવવા ગયેલી ટીમ... Andhra Pradesh Government Announces Pr... Temperature climbs in Andhra Pradesh a... APCC to stage protest in Vijayawada ov...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरे कल्पनाओं के रंग, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 3 अक्टूबर को

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 27 Sep 2026, 11:58 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा को कागज पर रंगों के माध्यम से उकेरते हुए अपने सपनों के भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। किसी ने विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों में उतारा तो किसी ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और बेहतर समाज का संदेश दिया।
जिला प्रशासन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ उनमें राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना और विकसित भारत की सोच के प्रति जागरूकता पैदा करना है। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय स्तर पर चयनित उत्कृष्ट प्रतिभागी अब 3 अक्टूबर 2026 को +2 बालिका उच्च विद्यालय, अरवल में होने वाली जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अरवल जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित विद्यालयों एवं अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी कराने के निर्देश दिए हैं।
📲Get App