🔥 ट्रेंडिंग ਹਲਕਾ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਤੋਂ 2027 ਵਿੱਚ ਦੁਬਾਰਾ ਫਿਰ... ರಾಜಕುಮಾರ ವಿಲಿಯಂ, ರಾಜಕುಮಾರಿ ಕೇಟ್ ಮುಂಬೈಯ... 14 से 22 नवंबर तक महामृत्युंजय सवा लाख... कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवाकुमार ने दि... तमिलनाडु के सांसद मणिकाम टैगोर ने कर्न... अजमेर में पर्यटकों को अब अधिक दिन चाहि...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मोपका छठ घाट पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राजपूत ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

✍️ रिपोर्टर: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 16 नव. 2026, 05:18 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोपका छठ घाट पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राजपूत ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मोपका छठ घाट पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राजपूत ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

लोकेशन – बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
संवाददाता – रवि तिवारी।

बिलासपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मोपका स्थित छठ घाट पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने श्रद्धा और भक्ति के साथ उषा अर्घ्य देकर भगवान सूर्य देव की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि, सकुशल जीवन और प्रदेश के निरंतर विकास की कामना की।

छठ महापर्व के दौरान संजय सिंह राजपूत ने केवल पूजा-अर्चना ही नहीं की, बल्कि छठ घाट पर स्वयंसेवक के रूप में सेवा कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की मदद भी की। उनके इस सेवा भाव की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर उनके साथ एसके सिंह, विनोद सिंह, विजय ओझा, अर्जुन सिंह, प्रमेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, मुना सिंह, सूरज निषाद, राजकुमार निषाद, कुंज निषाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर छठ महापर्व को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाया। यह पर्व हमें आस्था, अनुशासन, सेवा, समर्पण और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है।
📲Get App