🔥 TRENDING South Africa enforce follow‑on as Aust... शिवराजपुर में दशहरा मिलन समारोह: एकता... Delhi Police transfers second Das‑Rank... जमुई टाउन थाना में चोरी की घटना पर गुड... बकेली में सतीश चंद्र गुप्ता ने 12 टन र... ਦਲੇਰ ਮਹਿੰਦੀ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਨਿੱਤਰੇ ਅਨੁਪਮ ਖੇਰ...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मानदेय की मांग को लेकर आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 21 Oct 2026, 10:44 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा (सुलतानपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में बुधवार को आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को मांगपत्र भेजकर मुख्यमंत्री के साथ तत्काल वार्ता कराने की मांग की गई है।
संगठन ने 11 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। मांगपत्र में कहा गया है कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से निश्चित मासिक मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। शासन से दो दिनों के भीतर वार्ता के लिए समय मांगा गया था, लेकिन ठोस पहल नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
आशा बहुओं की प्रमुख मांग है कि प्रोत्साहन राशि के बजाय सम्मानजनक और निश्चित मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए। उनका कहना है कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित मासिक मानदेय नहीं मिल रहा है। निश्चित मानदेय मिलने से उन्हें परिवार के भरण-पोषण में सहूलियत होगी।
संगठन ने कहा कि उसका उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि मांगों का समाधान कराना है। हड़ताल के दौरान किसी भी आशा कार्यकर्ता या संगिनी पर दबाव बनाने, उत्पीड़न करने अथवा अनावश्यक कार्रवाई नहीं करने की मांग भी की गई है।
धरना-प्रदर्शन में संगठन की अध्यक्ष संजू सिंह, सचिव अर्चना सिंह, कोषाध्यक्ष नीतू सिंह, मन्नू दुबे, संगीता मिश्रा, रेनू यादव, सुनीता मौर्या, सीता यादव और उषा बिंद समेत अन्य आशा बहुएं मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने शासन से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
📲Get App