🔥 ट्रेंडिंग भीड़भाड़ वाले स्थानों में गहनों की चोर... उत्तर प्रदेश ने 41 प्रावधानों वाला मसौ... उत्तरी प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक 23 दु... सिक्किम को जून 2028 तक पहली रेल कनेक्ट... रोहिणी में डीटीसी बस ने साइकिल सवार को... पश्चिम बंगाल विधानसभा के श्रम समिति ने...
19 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मानसरोवर थाने ने दो ठगों को क्या गिरफ़्तार

मानसरोवर थाने ने दो ठगों को क्या गिरफ़्तार

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 03 अक्टू. 2026, 10:42 PM 👁 85
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साइबर ठग ऑनलाइन ठगी का काम करते थे

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 34 शिकायतों में ₹12.59 करोड़ से अधिक की राशि दर्ज
जयपुर दक्षिण के मानसरोवर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान सचिन सिंह (23) और सोनू मोटवानी (26) के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों अपने और अपने साथियों के नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर ठगों को किराए पर उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने संदिग्ध म्यूल अकाउंट की जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड की तस्वीरें बरामद कीं। इन खातों को साइबर क्राइम पोर्टल पर जांचने पर विभिन्न राज्यों में कुल 34 शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें करीब ₹12,59,20,628 की राशि सामने आई है। मामले में मानसरोवर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
📲Get App