🔥 TRENDING Drunk tanker driver hits two auto‑rick... 97.2% of Ration Cardholders in Vellore... വെട്ടിക്കോട് ആയില്യം മഹോത്സവം: സുരക്ഷയ... एसटीच्या आवडेल तेथे कोठेही प्रवास पास... दिल्ली में एक्स-रे मशीन की खराबी से स्... स्थानीय युवक द्वारा अवैध रूप से शराब ब...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मानसरोवर थाने ने दो ठगों को क्या गिरफ़्तार

मानसरोवर थाने ने दो ठगों को क्या गिरफ़्तार

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 03 Oct 2026, 10:42 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साइबर ठग ऑनलाइन ठगी का काम करते थे

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 34 शिकायतों में ₹12.59 करोड़ से अधिक की राशि दर्ज
जयपुर दक्षिण के मानसरोवर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान सचिन सिंह (23) और सोनू मोटवानी (26) के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों अपने और अपने साथियों के नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर ठगों को किराए पर उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने संदिग्ध म्यूल अकाउंट की जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड की तस्वीरें बरामद कीं। इन खातों को साइबर क्राइम पोर्टल पर जांचने पर विभिन्न राज्यों में कुल 34 शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें करीब ₹12,59,20,628 की राशि सामने आई है। मामले में मानसरोवर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
📲Get App