🔥 TRENDING રાષ્ટ્રીય એકતા દિવસ – 2026’; ગાંધીનગર... અંજારમાં સોસાયટી ના દબાણ દૂર કરવામાં ભ... Emirates Invests in Premium Economy to... Jailer 2 Continues Box Office Dominanc... Jailer 2 Surpasses ₹400 Cr Domestic Gr... West Bengal CM Offers Rs 25 Lakh to Fa...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मानसून के अंतिम चक्र खत्म होने के बाद भी आफत अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 25 Oct 2026, 08:44 AM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मानसून के अंतिम चक्र खत्म होने के बाद भी आफत अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला

मानसून के अंतिम चक्र खत्म होने के बाद भी आफत अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 25 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। इस दौरान मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कुछ ऐसे राज्य हैं जहां तेज आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी होकर सड़क पर गिर सकते हैं। वहीं, 3 राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों की यात्रा करने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए, नहीं तो मुश्किलों में बुरी तरह फंस सकते हैं।

टेंशन देने वाली बात यह है कि 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की पूरी संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान यह और अधिक तीव्र होता जाएगा और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर आगे बढ़ेगा। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है
📲Get App