🔥 TRENDING England fast bowler Mark Wood announce... ಕಾಗವಾಡವನ್ನು ಬರಪೀಡಿತ ಪ್ರದೇಶವೆಂದು ಘೋಷಿಸಲ... New World Map Sparks Controversy CAP Initiative to Unlock Agriculture a... J&K Government to Extend Electricity B... बाड़मेर में भाजपा की बड़ी जीत पर कार्य...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने मां और सास के साथ किया मारपीट
Crime

मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने मां और सास के साथ किया मारपीट

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Sep 2026, 04:14 PM 👁 28
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोना गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अपनी मां और सास के साथ किया मारपीट। घटना कि जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए पटना एन एम सी एच भेजा

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोना गोपालपुर गांव में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी मां और सास पर हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद आरोपी युवक राजपाल महतो अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ घर के अंदर खुद को बंद कर लिया। सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को घेर लिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को घर से सुरक्षित बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया।
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी2 रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोना गोपालपुर गांव में एक युवक ने अपनी मां और सास पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आरोपी अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ घर में बंद था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और आरोपी राजपाल महतो को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। वहीं आरोपी के पिता बद्री महतो ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है। आरोप है कि गुरुवार को नशे की हालत में उसने अपनी मां और सास पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने पिता और पत्नी को भी मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन दोनों किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों के साथ-साथ हमले में इस्तेमाल हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
वाइट पीडित के भतीजा
वाइट रंजन कुमार डीएसपी
📲Get App