🔥 ट्रेंडिंग कांग्रेस ने ज़ीपीएम सरकार पर 'मिज़ोरम... पाकिस्तान-धारित जम्मू-कश्मीर में सीटों... ए.आर. रहमान की अभिनय शुरुआत पर सवाल, '... ବାବା ଚନ୍ଦନେଶ୍ୱର ମନ୍ଦିର ପ୍ରାଙ୍ଗଣରେ ବିଶା... तावांग कृषि मेले का उद्घाटन, विज्ञान औ... आइज़वॉल में पाँच‑मंज़िला भवन में आग लग...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा | भैंस खोलने गई महिला की मधुमक्खियों के डंक से मौत

✍️ रिपोर्टर: विकास दुवे 🗓 28 नव. 2026, 09:32 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा | भैंस खोलने गई महिला की मधुमक्खियों के डंक से मौत

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा | भैंस खोलने गई महिला की मधुमक्खियों के डंक से मौत

एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं… भैंस खोलने गई महिला पर मधुमक्खियों ने किया हमला कि अस्पताल में भी जिंदगी नहीं बच सकी।

मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय महिला मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गईं। रोजमर्रा के काम के लिए घर से निकली महिला को शायद इस बात अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलो में उनके साथ इतनी बड़ी घटना घट जाएगी ।

जानकारी के मुताबिक, सुनीता पाल घर के पास बंधी भैंस को खोलने पहुंची थीं। इसी दौरान पास के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक झुंड बाहर निकल आया और महिला को चारों ओर से घेर लिया। मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और शरीर में काफी सूजन आ गई।

परिजन उन्हें बचाकर तत्काल भोगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन उपचार के दौरान सुनीता पाल जिंदगी की जंग हार गईं।

मृतका सुनीता पाल (45) पत्नी रजनीश पाल, मूल निवासी ग्राम गिगौरा, थाना भोगांव, मैनपुरी बताई गई हैं। वह वर्तमान में भोगांव रेलवे स्टेशन के आसपास रह रही थीं।

मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में छोड़ दिया।

#Mainpuri #Bhogaon #MainpuriNews
📲Get App