🔥 TRENDING MOIL Announces Joint Venture Update wi... मोहना पुलिस ने 5 लाख की स्मैक के साथ क... Rajasthan Accident Claims Lives of 8 M... Madhya Pradesh Man Accused of Killing... Police seize 880 cannabis plants worth... First MEMU Train Reaches Churhat, Sidh...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मैनपुरी: डीएम का सख्त फरमान, दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी भू-माफिया की कार्रवाई, दर्ज होगी FIR
Local

मैनपुरी: डीएम का सख्त फरमान, दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी भू-माफिया की कार्रवाई, दर्ज होगी FIR

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 17 Oct 2026, 08:17 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा कब्जा करने वालों को भू-माफिया मानते हुए FIR दर्ज की जाएगी।

मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। तहसील कुरावली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

भूमि विवादों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों का यथासंभव मौके पर पहुंचकर समाधान किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि सीमांकन और पैमाइश के बाद दोबारा कब्जा करने वालों को भू-माफिया के रूप में चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अमलदरामद और विरासत सहित राजस्व अभिलेखों में गलत नाम-पते दर्ज होने की शिकायतों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाम-पता दर्ज करते समय पूरी सतर्कता बरती जाए और यदि किसी स्तर पर त्रुटि होती है तो साक्ष्यों के आधार पर अभिलेखों में तत्काल सुधार किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुरावली क्षेत्र के 79 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए सौंपा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, एसडीएम कुरावली प्रदीप कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App