🔥 TRENDING हजारीबाग केरेडारी पगार गोलीकांड का बड... 6 Fatalities in Car-Truck Collision on... Delhi School Student's Burnt Body Foun... Auto Rickshaw Collides with Parked Veh... Bank Manager, Two Others Arrested in B... Madhya Pradesh CM Inaugurates 2,387-Cr...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मानपुर चौराहा एवं सिकराय में खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण, उर्वरकों के 8 नमूने लिए

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Oct 2026, 07:14 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मानपुर चौराहा एवं सिकराय में खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण, उर्वरकों के 8 नमूने लिए

दौसा, 24 अक्टूबर। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, अनियमित बिक्री और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग की ओर से खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मानपुर चौराहा एवं सिकराय में खाद-बीज की दुकानों का सघन निरीक्षण कर यूरिया एवं डीएपी के स्टॉक की जांच की गई तथा उर्वरकों के 8 नमूने लिए गए।

सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा अशोक कुमार मीणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद-बीज विक्रेताओं को आवश्यक रिकॉर्ड का संधारण करने तथा किसानों को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता, स्टॉक और वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उचित दरों पर मिल सकें।

*किसान बिल लेकर ही खरीदें उर्वरक*
कृषि अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान किसानों को उर्वरक खरीदते समय बिल लेने तथा वर्तमान आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे मिट्टी परीक्षण एवं फसल की आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करें। उर्वरकों की उपलब्धता या बिक्री में अनियमितता अथवा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायत होने पर कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचित करें।

*जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता*
अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिले में वर्तमान में यूरिया, एसएसपी, एनपीके एवं डीएपी उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। आगामी दिनों में भी जिले में उर्वरकों की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी। रबी फसलों की बुवाई के लिए किसानों को मांग के अनुसार उर्वरकों का वितरण कृषि विभाग के स्थानीय कार्मिकों की मौजूदगी में करवाया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कृषि अधिकारी थान सिंह, श्यामलाल बुनकर एवं अंजली शर्मा मौजूद रहे।
📲Get App