🔥 TRENDING Tiger Sighted Again in Arunachal's Low... BMRCL Accelerates Land Acquisition for... Motorcyclist Fatally Injured in Jammu... J&K Schools Shift Timings Amid Severe... MeT Forecasts Rain and Snowfall for Ja... Bangalore civic body fines apartments,...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मैनपुरी: आधी रात दो शोरूम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका, शटर तोड़ने को बुलानी पड़ी जेसीबी
Crime

मैनपुरी: आधी रात दो शोरूम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका, शटर तोड़ने को बुलानी पड़ी जेसीबी

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 Oct 2026, 12:53 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मैनपुरी के क्रिश्चियन तिराहे के पास देर रात आग लगने से सिक्का कलेक्शन समेत दो शोरूम जलकर खाक हो गए। आग इतनी विकराल थी कि लाखों रुपये के सामान के जलने की आशंका है और शटर तोड़ने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी।

मैनपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र में क्रिश्चियन तिराहे के पास देर रात भीषण आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में सिक्का कलेक्शन शोरूम के साथ ही पास स्थित लहंगा-चुन्नी के दूसरे शोरूम का सामान भी आ गया। आग इतनी विकराल थी कि ग्राउंड फ्लोर से उठीं लपटें पहली और दूसरी मंजिल पर बने गोदाम तक पहुंच गईं। दोनों शोरूम में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे अचानक शोरूम के अंदर से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके कुछ ही देर बाद दुकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित दूसरे शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ों और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। ग्राउंड फ्लोर से उठीं लपटें ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गईं, जहां बने गोदामों में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। देर रात बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद थीं, जिससे आग बुझाने और शोरूम के अंदर तक पहुंचने में दमकलकर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया, लेकिन शोरूम का शटर बंद होने के कारण दमकलकर्मियों को अंदर पहुंचने में परेशानी हुई। आखिरकार जेसीबी की मदद से शटर तोड़ा गया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने अंदर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास तेज किया। करीब दो घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस और दमकल टीम ने आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकलकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए आग बुझाने में सहयोग किया। आग लगने के कारणों को लेकर प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देर रात लगी इस आग ने दो शोरूम के कारोबार को बड़ा झटका दिया है। दोनों दुकानों में कितना सामान जला और कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ, इसका आकलन होना अभी बाकी है।
📲Get App