🔥 TRENDING श्रीकांत पाल रायपुर को भाजपा पिछड़ा वर... पूर्व मंत्री के ओएसडी को इंदौर-भोपाल ट... अररिया मुख्यालय डीएसपी संतोष पोद्दार क... Finance Ministry Issues GST Notices to... Major Oil Companies to Install 5,000 F... ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਖ...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 8 लाख 36 हज
Politics

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 8 लाख 36 हज

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 Oct 2026, 12:48 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को ₹1,100 की मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है। सितंबर 2026 में 93,835 नए लाभार्थी इस योजना से जुड़े। माननीय मुख

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में सितंबर 2026 की पेंशन राशि के रूप में ₹1,237.48 करोड़ का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को ₹1,100 की मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है। सितंबर 2026 में 93,835 नए लाभार्थी इस योजना से जुड़े।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र वृद्धजन, दिव्यांगजन या विधवा बहन सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए पंचायत विकास दिवस और हेल्थ सर्वेक्षण के दौरान भी विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार सरकार समाज के जरूरतमंद, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, विधवा महिलाओं एवं वंचित वर्गों के सम्मान, आर्थिक सहारे और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App