🔥 ट्रेंडिंग 'ਤਬਾਦਲੇ ਵੇਲੇ ਲੋਕ ਕਹਿਣ-ਸਾਹਿਬ, ਤੁਸੀਂ ਨਾ... ધનસુરાના રમોસ ગામે શ્રમિક અન્નપૂર્ણા ક... પત્રકાર પરીવારે માં અંબા ની આરતી કરી ધ... ભાવનગર SP નિતેશ પાંડેનો મોટો નિર્ણય: ક... One Week Left to Apply for 860 Prison... અમરથોળ ગામમાં સ્વચ્છતા જાળવીને નવરાત્ર...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मनोज तिवारी निभाएंगे केवट की भूमिका, प्रभु श्रीराम को गंगा पार कराने का प्रसंग रहा विशेष भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित केंद्रीय मंत्री एवं सांसदों ने किया रामलीला का अवलोकन|
मनोरंजन

मनोज तिवारी निभाएंगे केवट की भूमिका, प्रभु श्रीराम को गंगा पार कराने का प्रसंग रहा विशेष भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित केंद्रीय मंत्री एवं सांसदों ने किया रामलीला का अवलोकन|

✍️ रिपोर्टर: Rajesh Mandal 🗓 16 अक्टू. 2026, 02:08 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

लाल किला मैदान में आयोजित देश-विदेश में विख्यात लव कुश रामलीला के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया आज प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने वाले भावपूर्ण केवट प्रसंग का विशेष आकर्षण देखने को मिला। इस प्रसंग में प्रसिद्ध गायक, अभिनेता एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने केवट की भूमिका निभाई। अपनी मधुर आवाज और गीतों के माध्यम से उन्होंने रामलीला के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि लीला के दौरान केवट प्रसंग के साथ सुमंत की वापसी, राजा दशरथ के देहावसान, भरत-कैकेयी संवाद तथा चित्रकूट में भरत मिलाप जैसे भावनात्मक प्रसंगों का मंचन किया गया। इन प्रसंगों में प्रभु श्रीराम के प्रति प्रेम, त्याग, कर्तव्य और पारिवारिक मर्यादाओं का मार्मिक चित्रण देखने को मिला।

लव कुश रामलीला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद एवं प्रसिद्ध कलाकार श्री मनोज तिवारी तथा सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया ने भी रामलीला का अवलोकन किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने कहा कि रामलीलाएं भारतीय संस्कृति और परंपरा की सशक्त प्रतीक हैं। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें आदर्श, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। हम सभी को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए |
कमेटी के महामंत्री श्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं सांसदों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, अखिल सिंघल, बृजमोहन गोयल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
📲Get App