📰 मनोहर थाना नगर पालिका चुनाव में भाजपा का बहुमत, 20 में 11 वार्डों पर जीत
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
मनोहर थाना। मनोहर थाना नगर पालिका के पहली बार हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है। उपलब्ध वार्डवार परिणामों के अनुसार भाजपा ने 20 में से 11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 6 वार्डों में सफलता मिली। वहीं 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी।
भाजपा प्रत्याशियों ने कई वार्डों में दमदार मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 8 में भाजपा प्रत्याशी को 233 वोट, वार्ड 16 में 231 वोट, वार्ड 19 में 225 वोट और वार्ड 12 में 211 वोट मिले।
वहीं वार्ड 4 में मुकाबला बेहद करीबी रहा, जहां भाजपा प्रत्याशी ने सिर्फ 2 वोट के अंतर से जीत हासिल की।
📊 वार्डवार स्थिति
भाजपा — 11 वार्ड
कांग्रेस — 6 वार्ड
निर्दलीय — 3 वार्ड
कुल — 20 वार्ड
पहली बार हुए नगर पालिका चुनाव में बहुमत मिलने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। इस परिणाम को मनोहर थाना में भाजपा के लिए मजबूत जनसमर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
विधायक गोविंद रानीपुरिया ने स्पष्ट बहुमत मिलने पर समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।