🔥 TRENDING Minister Shivraj Singh Chauhan Highlig... ભરૂચમાં જનજાતીય ગૌરવ દિવસ: પ્રધાનમંત્ર... Congress and Samajwadi Party Join Forc... Jaipur Development Authority Takes Act... बरौना गाँव में छठ महापर्व: नवयुवकों ने... బొజ్జుగూడలో వీవో భవన నిర్మాణానికి భూమి...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी ने बताया बेदु कला से

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 15 Nov 2026, 05:15 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

कानोड़िया पुरोहितान सरपंच सजनो देवी सैन और उप सरपंच जसवंत सिंह राजपुरोहित ने संभाला पदभार

चामू। पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत कानोड़िया पुरोहितान में नवनिर्वाचित सरपंच सजनो देवी सैन और उप सरपंच जसवंत सिंह राजपुरोहित ने पदभार ग्रहण किया। ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार मेघवाल ने दोनों को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत किया।

इस अवसर पर सरपंच सजनो देवी सैन ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में ग्राम पंचायत में विकास के नए कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं उप सरपंच जसवंत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी वार्ड पंचों और ग्रामीणों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही ग्रामीणों से ग्राम पंचायत के विकास में सहयोग और सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। खबर देने में हमारा सहयोग मनोहर सिंह करते हैं बेदू कला धन्यवाद
📲Get App