🔥 TRENDING ರಾಯಚೂರಿನಲ್ಲಿ ಅಕ್ರಮ ಸೇಂದಿ ಮಾರಾಟ - ಪಶ್ಚಿ... ಮಾನ್ವಿಯಲ್ಲಿ ಬಿಜೆಪಿ ಮಂಡಲದಿಂದ ಭಾರೀ ಪ್ರತಿ... ન્યાયની માંગ સાથે સમસ્ત કચ્છ કોળી સમા... मोकामा में विधायक अनंत सिंह की बेटी की... उरई में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्ष... Manipur Cabinet Grants ₹4,000 Monthly...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी ने बताया बेदु कला से

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 25 Nov 2026, 10:40 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

चेलक गांव में बिजली चोरी पर डिस्कॉम की कार्रवाई, दो अवैध ट्रांसफार्मर जब्त; 6.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

जोधपुर डिस्कॉम की झिनझिनयाली कार्यालय की टीम ने चेलक गांव में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किए हैं। विभाग ने बिजली चोरी के मामले में संबंधित लोगों पर कुल 6.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग को क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चोरी किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर विभागीय टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चेलक गांव में छापा मारा। जांच के दौरान दो अवैध ट्रांसफार्मर मिलने पर टीम ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू की।

यह कार्रवाई सहायक अभियंता मोहम्मद लतीफ और कनिष्ठ अभियंता बलवंत कुमार के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
📲Get App