🔥 TRENDING અરવલ્લીમાં કબ્રસ્તાનની ખુલ્લી જગ્યાએ ગ... જીવલેણ હુમલાના ગુન્હામાં ૫ મહીનાથી નાસ... *💥💥కె. తిమ్మాపురంలో బీజేపీకి షాక్..... सवाई माधोपुर मे ं मुकेश शर्मा बन े उप... Gujarati Dahod news ताजाराम सियागने का मेरी धर्मपत्नी ने प...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 26 Nov 2026, 08:59 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

बिलाड़ा में 46.980 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार से मिलीं छह फर्जी नंबर प्लेटें

बिलाड़ा। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 किलो 980 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त करने के साथ ही कार से अलग-अलग नंबरों की छह फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशानुसार स्पेशल सेल जोधपुर ग्रामीण और बिलाड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अवैध डोडा पोस्त ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान बताई गई हुलिए की स्विफ्ट कार आरजे 36 सीए 7118 आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने नाकाबंदी देखकर गाड़ी वापस घुमाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस जाब्ते ने घेराबंदी कर कार को डिटेन कर लिया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें 46.980 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इसके अलावा तीन अलग-अलग नंबरों की कुल छह फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की गईं। पुलिस ने कार में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर लिया।
📲Get App