🔥 TRENDING Dual Coastal Storms Disrupt Thanksgivi... Strong El Niño Heightens Winter Risks... Easterly Trough Set to Deliver Last Si... Viral Video of Indian Family Attacked... Foreign Trekker Hails Indian Shepherd... Mandrem Police Officer Transferred Aft...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 24 Nov 2026, 09:19 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

🚨 बालेसर पंचायत समिति में सियासी पेच! कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी प्रधान की कुर्सी पर BJP की नजर।

जोधपुर की बालेसर पंचायत समिति में चुनाव परिणाम के बाद राजनीति दिलचस्प हो गई है। यहां कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 6 सीटें मिली हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के लिए प्रधान बनाना आसान नहीं है।

दरअसल, प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस के पास एक भी ST वर्ग का जीता हुआ प्रत्याशी नहीं है, जबकि भाजपा के खाते में दो ST प्रत्याशी हैं।

वहीं, रविवार को वार्ड-3 और वार्ड-10 में दोबारा मतदान करवाया गया था। वार्ड-3 से कांग्रेस की इंदिरा देवी ने 115 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड-10 से भाजपा के रमेश भील विजयी रहे।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बहुमत होने के बावजूद क्या कांग्रेस प्रधान की कुर्सी से दूर रह जाएगी? क्या भाजपा अपना प्रधान बनाने में कामयाब होगी? यह खबर मनोहर सिंह भाटी ने बताया बेदु कला से
📲Get App