🔥 TRENDING Chikmagalur Horticulture Department to... गुना में अनाज मंडी पर वाहनों की आवाज स... Chikmagalur Horticulture Department to... Mangalore University Launches Free Sta... CRPF રેલી REDP-2026નું અરવલ્લીમાં હાર્... Kannada Actor Chetan Wins Best Debutan...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे; रात भर पड़ा रहा ट्रैक पर
Local

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे; रात भर पड़ा रहा ट्रैक पर

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 07 Sep 2026, 08:02 AM 👁 83
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शनिवार देर रात एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।

जिले में शनिवार देर रात एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। युवक रातभर रेलवे ट्रैक पर घायल हालत में पड़ा रहा। सुबह लोगों की नजर पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल की पहचान 22 वर्षीय रितेश सारथी निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि रितेश रेलवे ट्रैक पर बैठा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी वहां से गुजरी और उसकी चपेट में आने से दोनों पैर कट गए। पुलिस ने युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

रात में ट्रैक पर क्यों गया, जांच जारी

युवक रात में रेलवे ट्रैक पर क्यों बैठा था, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह चोरी करने, शौच करने या आत्महत्या के इरादे से वहां गया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

परिजनों से भी पूछताछ

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
📲Get App